Home » माहिरा शर्मा ने फोटोशूट के लिए पहनी इतनी छोटी सी ड्रेस, कैमरे के सामने दिए एक से एक पोज

माहिरा शर्मा ने फोटोशूट के लिए पहनी इतनी छोटी सी ड्रेस, कैमरे के सामने दिए एक से एक पोज

by Bhupendra Sahu

माहिरा शर्मा को उनके किसी भी प्रोजेक्ट के कारण खास पहचान हासिल नहीं हो पाई है. हालांकि, बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद उनकी किस्मत ही पलट गई. एक्ट्रेस आज किसी न किसी कारण सुर्खियों में रहने लगी हैं. अब वह पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं. फैंस उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं. ऐसे में माहिरा ने अपनी सिजलिंग अदाओं ने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. माहिरा अपने चाहने वालों के साथ सोशल मीडिया के जरिए भी जुड़ी रहती हैं. ऐसे में उनके चाहने वालों की लिस्ट भी काफी लंबी हो गई है. माहिरा के फैंस ने उन्हें हर अवतार में खूब पसंद किया है. यही कारण है कि एक्ट्रेस का हर लुक उनके फैंस के बीच तेजी से वायरल होने लगता है.

अब माहिरा की लेटेस्ट फोटोज पर फिर से सभी की नजरें टिकी रह गई हैं. यहां उन्हें ग्रीन कलर की शॉर्ट ड्रेस पहने देखा जा रहा है.
लेटेस्ट फोटोशूट में माहिरा ने अपने सिजलिंग लुक को कंप्लीट करने के लिए ग्लॉसी न्यूड मेकअप किया है. उन्होंने अपने बालों को वेवी टच देकर ओपन रखा है और गले में गोल्डन पेंडेंट पहना है. माहिरा ने इस दौरान मैचिंग की ग्रीन कलर की हाई हील्स कैरी की है. इस लुक में एक्ट्रेस वाकई काफी हॉट और ग्लैमरस दिख रही हैं. फैंस अब उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. कुछ ही देर में माहिरा की फोटोज पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं.
वैसे, माहिरा के इंस्टाग्राम पेज को देखा जाए तो वह अक्सर इसी तरह के बोल्ड और सिजलिंग लुक में दिखाई देती हैं. उन्हें ज्यादातर अपने करीबी दोस्त और बिग बॉस में उनके साथ कंटेस्टेंट रहे पारस छाबड़ा के साथ ही वक्त बिताते हुए देखा जाता है.
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More