Home » टी20 विश्व कप फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड होंगे : मिताली

टी20 विश्व कप फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड होंगे : मिताली

by Bhupendra Sahu

कोलकाता । भारत की दिग्ग्ज क्रिकेटर एवं पूर्व कप्तान मिताली राज ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के संबंध में पूर्वानुमान लगाते हुए कहा है कि फाइनल में न्यूज़ीलैंड और भारत आमने-सामने होंगे। मिताली एकमात्र भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने दो विश्व कप फाइनल में महिला टीम का नेतृत्व किया है।

मिताली ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम क्रिकेट लाइव में कहा, सेमीफाइनल स्थान के लिए मेरा पूर्वानुमान है कि ग्रुप-2 से भारत और दक्षिण अफ्रीका आगे जाएंगे। ग्रुप-1 से न्यूजीलैंड के साथ इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया में से कोई एक होगा। फाइनल में कोई शक नहीं, भारत और न्यूज़ीलैंड को वहां होना है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More