Home » T20 World Cup 2022: ‘गजब संयोग’: टीम इंडिया ही जीतेगी वर्ल्ड कप! वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे

T20 World Cup 2022: ‘गजब संयोग’: टीम इंडिया ही जीतेगी वर्ल्ड कप! वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे

by Bhupendra Sahu

टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया की पहली हार हुई है। साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से इंडिया को हरा दिया है। टीम इंडिया भले ही यह मैच हार गई हो, लेकिन इस बार का वर्ल्ड कप भारत ही जीतेगा। ये दावा हम नहीं कर रहे बल्कि एक संयोग ऐसा बन रहा है, जो टीम इंडिया को विनर बनाएगा। चलिए इसके बारे में नीचे विस्तार से जानते हैं।

दूसरी बार वर्ल्ड कप जीत सकती है टीम इंडिया
टीम इंडिया की हार से भले ही भारतीय फैन्स निराश हों, लेकिन इस हार में एक ऐसी चीज छिपी है जो आपको खुश कर देगी। अगर यह संयोग सच साबित हो गया तो भारतीय टीम 2007 के बाद दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा कर सकती है। यानी 15 साल का सूखा खत्म हो सकता है।

क्या है वो खास संयोग?
दरअसल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की इस वर्ल्ड कम में पहली हार ने 2011 के वनडे वर्ल्ड कप की कहानी को रिपीट कर दिया है। 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम चैम्पियन बनने में कामयाब रही थी। इतिहास के पन्ने पलटें तो साल 2011 के वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ जीत हासिल की थी, उसके बाद भारत एक भी मैच नहीं हारा था।

टीम इंडिया जीते टी 20 वर्ल्ड कप 2022
2011 के वर्ल्ड कप में खेले गए भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 50 ओवर के वर्ल्ड कप में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 297 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे अफ्रीकी टीम ने 2 गेंद बाकी रहते कुल 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। इस बार के भी टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने 2 गेंद बाकी रहते जीत हासिल की है, यानी कि 2011 विश्व कप वाला संयोग एक बार भी फिर से बना है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि टीम इंडिया फिर से वर्ल्ड कप चैंपियन बनने वाली है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More