Home » सब्जियों के दामों ने रुलायाः टमाटर पहुंचा 80 रुपये प्रति किलो, आलू के दाम में और बढ़ोतरी की आशंका

सब्जियों के दामों ने रुलायाः टमाटर पहुंचा 80 रुपये प्रति किलो, आलू के दाम में और बढ़ोतरी की आशंका

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं और रसोई में रोज इस्तेमाल होने वाली सब्जियां बजट से बाहर होती जा रही हैं। सब्जियों की महंगाई से हर कोई परेशान है और टमाटर खास तौर पर महंगा बिक रहा है। इसके अलावा अब आलू के भी महंगा करने की आशंका बढ़ा रही है। इसकी वजह है कि इस साल टमाटर का उत्पादन चार फीसदी और आलू का उत्पादन पांच प्रतिशत घटने का अनुमान कृषि मंत्रालय ने जताया है।

टमाटर हुआ लाल
कृषि मंत्रालय ने टमाटर के उत्पादन में चार फीसदी की कमी का अनुमान जताया है। कृषि मंत्रालय के मुताबिक, इस साल टमाटर का उत्पादन 2 करोड़ 3.3 लाख टन रह सकता है जबकि पिछले साल टमाटर का कुल उत्पादन 2 करोड़ 11.8 लाख टन था। ये अनुमान कृषि मंत्रालय की तरफ से बागवानी फसलों के उत्पादन को लेकर जारी किए गए पूर्वानुमान के बाद सामने आया है। टमाटर की महंगाई से लोग पहले से ही परेशान हैं। फिलहाल टमाटर 80 रुपये प्रति किलो पर बिक रहा है। त्योहारों के अलावा अक्तूबर की शुरुआत में हुई बारिश से टमाटर की फसल को नुकसान होने के अलावा अलावा इनकी सप्लाई घटने से कीमत में ये बढ़ोतरी हुई है।

आलू के दाम बढ़ने की आशंका
इसी तरह आलू के दाम बढ़ने की आशंका भी बढ़ रही है। कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक आलू का उत्पादन 2021-22 में 5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5 करोड़ 33.9 लाख टन रहने का अनुमान है। जबकि पिछले साल इसका इसका उत्पादन 5 करोड़ 61.7 लाख टन हुआ था। आलू पिछले कुछ महीने से लगातार 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More