Home » क्रिप्टो बाजार में मुनाफावसूली, कार्डानो व शिबा इनु पांच प्रतिशत टूटे

क्रिप्टो बाजार में मुनाफावसूली, कार्डानो व शिबा इनु पांच प्रतिशत टूटे

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । पिछले कुछ दिनों में आई जोरदार तेजी के बाद शुक्रवार को क्रिप्टोकरेंसी बाजार में प्रॉफिट बुकिंग दिखी। इस कारण प्रमुख क्रिप्टो टोकन फिसलते नजर आए। हालांकि बिटकॉइन 20,000 डॉलर का स्तर बनाए रखने में कामयाब रहा। वहीं, एथेरियम भी 1,500 डॉलर के स्तर के ऊपर बना हुआ है। तीसरी तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था 2.6% बढ़ी, जो 2% की अपेक्षित वृद्धि से अधिक है। इस पॉजिटव खबर का भी क्रिप्टोबाजार पर सकारात्मक असर दिखा।

वहीं दूसरी ओर, यूनीस्वैप और अमेरिकी डॉलर से जुड़ी टीथर को छोड़कर अन्य सभी शीर्ष क्रिप्टो टोकन कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखे। कार्डानो और शीबा इनु में पांच-पांच प्रतिशत की गिरावट आई, इसके बाद एथेरियम और पॉलीगॉन में तीन-तीन प्रतिशत की गिरावट दिखी।

पिछले 24 घंटों में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद वैश्विक क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप एक ट्रिलियन डॉलर के निशान से नीचे 980.18 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान क्रिप्टोकरेंसी बाजार में कुल ट्रेडिंग वॉल्यूम 13% की गिरावट के साथ 89.23 बिलियन डॉलर हो गया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More