Home » शूटर स्वप्निल ने दियाया तीसरा ओलंपिक कोटा, पुरुष राइफल इवेंट में हासिल की उपलब्धि

शूटर स्वप्निल ने दियाया तीसरा ओलंपिक कोटा, पुरुष राइफल इवेंट में हासिल की उपलब्धि

by Bhupendra Sahu

काहिर। स्वप्निल कुसले ने शनिवार को यहां विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए पेरिस ओलंपिक 2024 का भारत के लिए तीसरा कोटा हासिल किया। वह 50 मीटर पुरुष राइफल 3 पोजिशन में चौथे स्थान पर रहे। इससे पहले भोवनीश मेंदीरत्ता पुरुष ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में और दूसरा कोटा रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में हासिल किया।

कुसले ने क्वालिफिकेशन में 593 अंक बनाकर आठ निशानेबाजों के फाइनल में दूसरे स्थान पर रहकर जगह बनाई। वह स्वर्ण पदक की दौड़ में भी थे लेकिन आठवीं शृंखला में अंतिम शॉट में 8.2 के खराब प्रदर्शन ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More