Home » दो दिन तक चले धनतेरस पर खूब बिका सोना-चांदी, भारत-पाक मैच खत्म होने के बाद उमड़ी खरीदारों की भीड़

दो दिन तक चले धनतेरस पर खूब बिका सोना-चांदी, भारत-पाक मैच खत्म होने के बाद उमड़ी खरीदारों की भीड़

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली/मुंबई। धनतेरस के दो दिन तक चले पर्व के दौरान मजबूत मांग के चलते सोना, आभूषणों और सिक्कों की खूब बिक्री देखी गई। आभूषण उद्योग को उम्मीद है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार कारोबार में 35 फीसदी तक वृद्धि रहेगी। हालांकि रविवार को कुछ घंटे के लिए आभूषण बाजार में सुस्ती छाई रही, जिसकी वजह भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच था। आभूषण कारोबारियों ने बताया कि मैच खत्म होने के बाद देशभर के बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी।

इस बार धनतेरस का त्योहार शनिवार और रविवार, दोनों दिन था। दिवाली से पहले दिन धनतेरस को सोना-चांदी, बर्तनों समेत अन्य कीमती सामानों की खरीदारी के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। सोने की ऊंची कीमतों के बावजूद धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। रविवार को दिल्ली में सोने की कीमत 50,139 रुपये प्रति दस ग्राम (कर शामिल नहीं) रही। पिछले साल धनतेरस में दस ग्राम सोने की कीमत 47,644 रुपये थी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More