Home » पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने भनवाला

पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने भनवाला

by Bhupendra Sahu

पोंटवेद्रा (स्पेन)। साजन भनवाला अंडर 23 विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले भारत के पहले ग्रीको रोमन पहलवान बन गए हैं। उन्होंने यूक्रेन के दमित्रो वेसत्स्की को कांस्य पदक के प्लेआफ में हराया।

यूक्रेन के पहलवान से उतार-चढ़ाव भरा मुकाबला 10-10 पर बराबर छूटा लेकिन भानवाला ने आखिरी अंक बनाये थे तो उन्हें विजयी घोषित किया गया। इससे पहले उन्होंने लिथुआनिया के एस्तिस एल को 3-0 से हराया था लेकिन प्री क्वार्टर फाइनल में मोलदोवा के अलेक्जेंड्रिन गुटु से हार गए। गुटु के फाइनल में पहुंचने पर उन्हें रेपेचेज के जरिये फिर से पदक जीतने का मौका मिला।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More