Home » ग्रीको रोमन पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बने विकास

ग्रीको रोमन पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बने विकास

by Bhupendra Sahu

पोंटवेंद्रा (स्पेन)। भारत के युवा पहलवान विकास अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप की ग्रीको रोमन प्रतियोगिता में देश को पदक दिलाने वाले दूसरे पहलवान बन गये हैं।

विकास ने यह कीर्तिमान रचने के लिये 72 किग्रा वर्ग के कांस्य पदक मैच में बुधवार को जापान के कोबायाशी डी को 6-0 से मात दी। इससे पहले साजन भानवाला मंगलवार को कांसे का तमगा जीतकर प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बन गये थे। उन्होंने 77 किग्रा वर्ग के कांस्य पदक मैच में यूक्रेन के दमित्रो वेसत्सकी को शिकस्त दी थी।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More