Home » हाथों को आकर्षक बनाने के लिए इस्तेमाल करें ये 4 तरह की नेल पेंट

हाथों को आकर्षक बनाने के लिए इस्तेमाल करें ये 4 तरह की नेल पेंट

by Bhupendra Sahu

नाखूनों को आकर्षक बनाने के लिए कई महिलाएं नेल पेंट का इस्तेमाल करती हैं। ये पूरे लुक को बेहद खूबसूरत बनाने के साथ-साथ हाथों को आकर्षक बनाने में भी मदद करती हैं। अलग-अलग जगहों के लिए अलग-अलग की नेल पेंट इस्तेमाल की जाती हैं। बाजार में भी अब कई तरीके की नेल पेंट मौजूद हैं, जिसके कारण महिलाएं अक्सर कंफ्यूज हो जाती हैं। आइए आज हम आपको चार बेहतरीन नेल पेंट के बारे में बताते हैं।

मैट नेल पेंट
मैट नेल पेंट काफी पसंद की जाती है। ये नेल पेंट आपके नाखूनों को बगैर चमक या शाइनिंग के एक चिकनी फिनिश देती है। इससे आपके हाथ बेहद खूबसूरत दिखते हैं। इस नेल पेंट में आप पेस्टल रंगों को चुन सकती हैं। इसे आप नॉर्मल दिनों में या किसी प्रोग्राम में भी लगा सकती हैं। इसे लगाने से आपके नाखून चमकीले नहीं दिखेंगे, इसलिए दिन के प्रोग्राम में लगाने के लिए ये नेल पेंट बढिय़ा विकल्प है।
क्रोम नेल पेंट
क्रोम नेल पेंट में एक खास बात होती है कि यह नियमित नेल पेंट की तुलना में अधिक लंबे समय तक चलती है। इसे लगाने से नाखूनों पर एक बहुत ही खूबसूरत चमक आती है। अगर आपको रात की पार्टी में जाना है तो क्रोम नेल पेंट बिल्कुल सही है। अपने नाखूनों पर इसे दो बार लगाएं और इसके बाद हाई-शाइन टॉप कोट लगाएं। ये आपके पूरे लुक पर चार चांद लगा देगी।
ग्लिटर नेल पेंट
अक्टूबर से दिसंबर के बीच बहुत शादी होती हैं और ऐसे मौकों के लिए ग्लिटर नेल पेंट बहुत अच्छा विकल्प है। ये आपके नाखूनों की चमक और ज्यादा बढ़ा देगी। ये आमतौर पर ट्रांसपेरेंट होती है और इसमें ग्लिटर के टुकड़े शामिल रहते हैं। नाखूनों पर बेस कोट लगाने के बाद ग्लिटर पेंट के दो कोट लगाएं और फिर ग्लॉस कोट लगा लें। ये नियमित या मैट नेल पेंट की तुलना में अधिक लंबे समय तक चलती है।
क्रीम नेल पेंट
क्रीम नेल पेंट बहुत ही क्लासिक और सुरक्षित है। ये आपके नाखूनों को ग्लॉसी फिनिश लुक देती है। इसमें किसी प्रकार की मिलावट नहीं होती, इसलिए यह लंबे समय तक चलती है। हालांकि इसे हटाने के लिए आपको नेल पेंट रिमूवर की जरूरत पड़ेगी। इसके सिर्फ दो कोट लगाने से आपके हाथ आकर्षक दिखेंगे। बाजार में यह नेल पेंट बहुत से रंगों में उपलब्ध है। आप अपने कपड़ों की मैचिंग या फिर पसंदीदा रंग में इसे खरीद सकती हैं।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More