Home » मनोज मंडावी को बेटे ने दी मुखाग्नि, अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री भूपेश समेत कई मंत्री हुए शामिल

मनोज मंडावी को बेटे ने दी मुखाग्नि, अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री भूपेश समेत कई मंत्री हुए शामिल

by Bhupendra Sahu

भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष और भानुप्रतापपुर के विधायक मनोज मंडावी का रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके पैतृक गांव नथिया नवा में बेटे ने मुखाग्नि दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, शिव डहरिया, क्कष्टष्ट चीफ मोहन मरकाम समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

मनोज मंडावी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पीडि़त परिवार के बीच पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी संवेदना व्यक्त है। ष्टरू ने कहा कि, मनोज मंडावी के निधन से मुझे बहुत दु:ख हुआ है। पार्टी के साथ हमें व्यक्तिगत क्षति भी पहुंची हैं। भगवान उन्हें श्री चरणों में जगह दें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिवंगत विधायक मनोज मंडावी को कांधा दिया। उनके पार्थिव शव को अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम लेकर पहुंचे है।
अंतिम संस्कार कार्यक्रम में बस्तर के सभी विधायक भी पहुंचे। अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं समेत लोगों की भीड़ देखने को मिली। इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परिजनों से मुलाकात कर इस दु:ख की घड़ी में हिम्मत रखने को कहा है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More