Home » किसान हितैषी नीति और फैसलों से किसान हो रहे हैं समृद्ध : मंत्री डॉ. डहरिया

किसान हितैषी नीति और फैसलों से किसान हो रहे हैं समृद्ध : मंत्री डॉ. डहरिया

by Bhupendra Sahu
  • जन सरोकार के कार्यों के लिए धन की कमी नहीं
  • आरंग क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 1.24 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर । नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य के किसानों के फायदा के लिए सभी काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में अधिकांश जनसंख्या कृषि पर निर्भर है और हम सभी किसानों पर निर्भर है। किसान हितैषी नीति और फैसलों से प्रदेश के किसान समृद्ध हो रहे हैं।

विकास कार्यों के लिए

1.24 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि किसानों के हितों के लिए किसानों के कर्ज माफ किए गए हैं, सिंचाई कर माफ किए गए हैं। सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली मिल रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को आदान सहायता के रूप में सीधे उनके बैंक खातों में राशि अंतरित की जा रही है। किसानों के परिवारों की जरूरतों के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहारों के पहले किसानों के खाते में राशि डाली जा रही है। इसी तरह से युवाओं महिलाओं सहित कमजोर वर्ग के लोगों को अनेक कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जा रहे हैं। डॉ. डहरिया आज यहां रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. डहरिया ने आज आरंग के ग्राम सेमरिया, पचेड़ा बरभाठा और रसनी में करीब एक करोड़ 24 लाख के ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात दी।

नगरीय प्रशासन मंत्री ने कहा कि गांवों में राजीव गांधी युवा मितान क्लब गठित किये गए हैं। उन्होंने कहा कि मितान क्लबों में महिला सदस्यों की संख्या सर्वाधिक है। डॉ. डहरिया ने युवा मितान क्लब के सदस्यों से कहा है कि वे अपने गांवों के कार्यों को गांव वालों से पर्याप्त बातचीत कर प्राथमिकता से करवाएं। उन्होंने कहा कि सदस्य अपने गांव के लोगों को शासन की योजनाओं का फायदा दिलाने में सहयोग करें। गांव-गांव में लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दें। नगरीय प्रशासन मंत्री अपने जनसम्पर्क भ्रमण के दौरान मितान क्लब स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More