Home » पाकिस्तान ने अनुभवी फखर जमां को टीम में दी जगह

पाकिस्तान ने अनुभवी फखर जमां को टीम में दी जगह

by Bhupendra Sahu

इस्लामाबाद । टी-20 विश्वकप में अपनी बल्लेबाजी को धार देने के इरादे से पाकिस्तान ने चोटिल स्पिनर उस्मान कादिर के स्थान पर अनुभवी फखर जमां को 15 सदस्यीय दल में शामिल किया है। बायें हाथ के जमां पिछले महीने टी-20 एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में क्षेत्ररक्षण के दौरान घुटने की चोट खा बैठे थे जिसके बाद उन्हे चार सप्ताह के आस्ट्रेलिया दौरे पर गयी टीम में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर जगह दी गयी थी मगर चयनकर्ताओं ने बल्लेबाजी को मजबूत करने के मकसद से जमां को 15 सदस्यीय टीम में जगह दी है। पाकिस्तान विश्वकप में अपना पहला मैच भारत के खिलाफ मेलबर्न में 23 अक्टूबर को खेलेगा।

एशिया कप में 32 वर्षीय जमां ने छह पारियों में महज 96 रनो का योगदान दिया था मगर हांगकांग के खिलाफ शुरूआती ग्रुप मैच में उन्होने शानदार अर्धशतक जड़ा था। जमान अब तक अपने देश के लिये 71 टी-20 मुकाबले खेल चुके हैं। उधर कादिर पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान चौथे टी-20 मैच में फील्डिंग करते समय अंगूठा तुड़वा बैठे थे।

विश्वकप में पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है: बाबर आजम (कप्तान),शादाब खान, आसिफ अली,फखर जमां,हैदर अली, हरीस राउफ,इफ्तिखार अहमद,खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन,मोहम्मद नवाज,मोहम्मद रिजवान,मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी,शान मसूद।
स्टैंडबाई : उस्मान कादिर,मोहम्मद हरीस,शहनवाज दहानी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More