कोलकाता । आईसीसी टी-20 विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे गौतम गंभीर और इरफान पठान का मानना है कि हाल ही में संपन्न टी-20 एशिया कप विजेता श्रीलंका आत्मविश्वास से लबरेज है और यदि टीम सुपर-12 चरण के लिये चलीफाई करती है तो वह भारत के लिये गंभीर खतरा साबित हो सकती है। टी-20 विश्वकप 16 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवम्बर तक चलेगा। टूर्नामेंट के सुपर 12 चरण में भारत को ग्रुप बी में पाकिस्तान,दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के साथ रख्हा गया है, जबकि एशिया कप विजेता श्रीलंका और दो बार की टी-20 विश्वकप विजेता वेस्टइंडीज को ग्रुप चरण के लिये चईफाई करना है। इस बात की प्रबल संभावना है कि इनमें से एक टीम ग्रुप बी में अपना स्थान बनायेगी।
स्टार स्पोर्टस के कार्यक्रम ‘गेम प्लानÓ में गौतम गंभीर ने कहा कि विश्वकप में ग्रुप चरण में वेस्टइंडीज की तुलना में श्रीलंका भारत को अधिक चुनौती पेश कर सकता है। श्रीलंका ने अपना दमखम एशिया कप में दिखाया है। चामीरा और लहिरू कुमारा के आने से टीम और मजबूत हुयी है और टी-20 विश्वकप को लेकर उनका आत्मविश्वास निश्चित ही बढ़ा हुआ होगा।
इरफान ने कहा, यदि भारत को अंत तक ग्रुप में पहले स्थान पर रहना है तो उसे वेस्टइंडीज और श्रीलंका में से एक के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। वेस्टइंडीज दुनिया की किसी भी टीम को कड़ी टक्कर दे सकती है, मगर मेरा मानना है कि श्रीलंका के खिलाड़ी कैरिबियन की तुलना में अधिक चुनौती पेश कर सकते है। इसका कारण है कि उन्होंने एशिया कप में भारत को हराया है। निसंदेह उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा।
00