Home » स्पाईसजेट विमान के अंदर अचानक भरने लगा धुआं, यात्रियों की सांसे रूकने से पहले हुई इमर्जेंसी लैंडिंग

स्पाईसजेट विमान के अंदर अचानक भरने लगा धुआं, यात्रियों की सांसे रूकने से पहले हुई इमर्जेंसी लैंडिंग

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । विमानों में खराबी और इंमर्जेंसी लैंडिंग की खबरें जैसे आम हो गई हैं। आए दिन विमानों में कुछ ना कुछ दिक्कत आती ही रहती है। अब गोवा से हैदराबाद जाने वाली स्पाइसजेंट की उड़ान को आपात लैंडिंग करनी पड़ी। हालांकि विमान की लैंडिंग गंतव्य एयरपोर्ट पर पहुंचने पर ही हुई।
एयरक्राफ्ट क्यू400 में अचानक धुआं भरने लगा। इसके बाद विमान को आपात स्थिति में उतारा गया और लोगों को इमर्जेंसी विंडो से भी बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक विमान से निकलने के दौरान कुछ यात्रियों को छोटी-मोटी चोट आई। बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं।

एक यात्री श्रीकांत मुलुपाला ने एविएशन अथॉरिटी को टैग करते हुए ट्विटर पर लिखा, गोवा से हैदराबाद लौटते वक्त अचानक विमान के अंदर धुआं भरना शुरू हो गया। इसके 20 मिनट बाद विमान लैंड हुआ। यात्री बुरी तरह घबरा गए थे। सौभाग्यवश हम सभी सुरक्षित हैं। लेकिन अगर कोई हादसा हो जाता तो फिर कौन जिम्मेदार होता। इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। सख्त कार्रवाई करना जरूरी है।
वहीं स्पाइसजेंट के एक प्रवक्ता ने कहा, विमान अपने गंतव्य पर सुरक्षित लैंड हुआ। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हैदराबाद एयरपोर्ट ने इमर्जेंसी लैंडिंग की सभी तैयारियां पहले ही कर ली थीं।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More