Home » उमरान मलिक और कुलदीप सेन को नहीं मिला वीजा, बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया भेजने से किया इंकार

उमरान मलिक और कुलदीप सेन को नहीं मिला वीजा, बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया भेजने से किया इंकार

by Bhupendra Sahu

मुंबई । इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान अपनी तेज गति से सबका ध्यान खींचने वाले उमरान मलिक और कुलदीप सेन ऑस्ट्रेलिया नहीं जा सके। इन दोनों युवा गेंदबाजों को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम के साथ जोड़ा था। ये बतौर नेट बॉलर्स शामिल हैं, ताकि टीम की तैयारियों में मदद दे सकें। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के लिए वीजा मिलने में देरी के कारण ये अब तक रवाना नहीं हो सके। उमरान अभी घरेलू टी20 टूर्नामेंट मुश्ताक अली ट्रॉफी खेल रहे हैं। टीम इंडिया दूसरी ओर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के साथ एक अभ्यास मैच खेल चुकी है और दूसरा मैच आज होना है।

सौराष्ट्र के चेतन सकारिया और महाराष्ट्र के मुकेश चौधरी के साथ मध्य प्रदेश के सेन व जम्मू-कश्मीर के मलिक को नेट बॉलर्स के तौर पर शामिल किया गया है। सकारिया और चौधरी के पास पहले से ही ऑस्ट्रेलिया का वीजा था। बीसीसीआई ने बाद में अन्य 2 तेज गेंदबाजों के लिए भी वीजा के लिए आवेदन किया था। मालूम हो कि शमी ने एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया जाने की तस्वीरें खुद शेयर की थीं। यानी उन्हें वीजा मिल चुका है। उन्हें जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में जगह मिल सकती है।

जानकारी के मुताबिक मलिक और सेन को अब तक वीजा नहीं मिला है और अब बोर्ड ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, अब मोहम्मद शमी के साथ मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं।
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि मलिक और कुलदीप अब ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे, क्योंकि आईसीसी 17 अक्टूबर के बाद नेट गेंदबाज मुहैया कराएगी। वैसे भी, कुछ दिनों में अन्य गेंदबाज रवाना होने वाले हैं। हमने उनके वीजा के लिए कोशिश की, लेकिन समय पर काम नहीं हो सका। इसलिए उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने के लिए कहा गया है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More