नई दिल्ली । भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई है। सिलहट में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने थाईलैंड को करारी मात दी। भारत की जीत की नायिका दीप्ति शर्मा बनीं, जिन्होंने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 7 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं बल्ले से शेफाली वर्मा ने 28 गेंदों में 42 रन ठोक जीत में बड़ा योगदान दिया। इसके साथ ही कप्तान हरमनप्रीत ने भी 36 रनों की पारी खेली।
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 148 रन बनाए। गेंदबाजों की मुफीद पिच पर भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने में दिक्कत आईं। बाद में भारतीय गेंदबाजों ने भी इसका फायदा उठाया और थाईलैंड को सिर्फ 74 रनों पर रोक 74 रनों से जीत दर्ज की। फिलहाल फाइनल में भारत का मुकबला किसके साथ होगा ये श्रीलंका और पाकिस्तान के दूसरे सैमीफाइनल के नतीजे के बाद ही पता चलेगा।
00