मुंबई । दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में रही तेजी के साथ ही घरेलू स्तर पर बैंकरों और डीलरों की मांग आने से आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 12 पैसे फिसलकर 82.33 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।
पिछले दिवस यह 82.21 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
रुपया आज 11 पैसे फिसलकर 82.32 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान यह 81.15 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर तक चढ़ा लेकिन अमेरिकी मुद्रा की मांग आने के दबाव में यह 82.37 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक उतर गया।अंत में यह पिछले दिवस की तुलना में 12 पैसे फिसलकर 82.33 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।
00