Home » विप्रो का दूसरी तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ 9.27 प्रतिशत घटा

विप्रो का दूसरी तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ 9.27 प्रतिशत घटा

by Bhupendra Sahu

बेंगलुरु । देश की प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 9.27 प्रतिशत घटकर 2,659 करोड़ रुपये रहा। एक वर्ष पूर्व समान माह में यह 2,930 करोड़ रुपये था।

विप्रो के प्रबंध निदेशक और सीईओ थियरी डेलापोर्टे ने कहा, परिचालन मार्जिन के कारण कंपनी का दूसरी तिमाही में लाभ घटा है।
विप्रो ने आलोच्य तिमाही में वार्षिक आधार पर 14.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 22,539.7 प्रतिशत का परिचालन से राजस्व अर्जित किया जो वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में 19,667.4 करोड़ रुपये था।
कंपनी का राजस्व चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अर्जित हुए 21,528.6 करोड़ रुपये से 4.69 प्रतिशत अधिक है। इसी तरह लाभ 2563.6 करोड़ रुपये से 3.71 प्रतिशत अधिक है।
विप्रो ने कहा कि आईटी सेवा क्षेत्र में उसका राजस्व 279.77 करोड़ डॉलर रहा, जो वार्षिक आधार पर 8.4 प्रतिशत अधिक है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More