Home » दो दिवसीय यात्रा पर त्रिपुरा आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

दो दिवसीय यात्रा पर त्रिपुरा आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

by Bhupendra Sahu

अगरतला । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को त्रिपुरा के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू का यह पहला पूर्वोत्तर दौरा है। राष्ट्रपति बुधवार सुबह सवा 11 बजे महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति गुरुवार को अगरतला रेलवे स्टेशन से अगरतला-कोलकाता पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगी।

त्रिपुरा सरकार के एक अधिकारी ने कहा, अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान मुर्मू न्यायिक अकादमी का उद्घाटन करेंगी और अगरतला के बाहरी इलाके नरसिंहगढ़ में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की नींव रखेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू का टाउन हॉल में अगरतला नगर निगम (एएमसी) द्वारा स्वागत किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री माणिक साहा, महापौर दीपक मजूमदार और कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति की नेताओं, गणमान्य लोगों और आम जनता से मुलाकात करने की भी योजना है।

वह 13 अक्तूबर को त्रिपुरेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए उदयपुर जाएंगी। इसके बाद राष्ट्रपति गुवाहाटी के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर अगरतला तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More