Home » रिलीज हुआ फीफा वर्ल्ड कप का एंथम लाइट द स्काई, नोरा ने मटकाई कमर

रिलीज हुआ फीफा वर्ल्ड कप का एंथम लाइट द स्काई, नोरा ने मटकाई कमर

by Bhupendra Sahu

कतर में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2022 के लिए एंथम सॉन्ग लाइट द स्काई रिलीज कर दिया गया है। जी हाँ और सबसे खास बात यह है कि लाइट द स्काई गाने में बालीवुड एक्ट्रेस और डांस नोरा फतेही ने भी परफॉर्म किया है। आपको बता दें कि नोरा फतेही इस गाने में डांस करती और गाना गाती नजर आ रही हैं। जी हाँ और इस गाने को सात सितंबर (शुक्रवार) को रिलीज किया गया है। आपको बता दें कि लाइट द स्काई गाने का निर्माण रेडऑन ने किया है।

रेड ऑन ने फीफा के गानों पर पहले भी काम किया है। जैसे शकीरा के वाका वाका और ला ला ला। फीफा ने इस एंथम को अपने यूट्यूब चैनल और ट्विटर पर शेयर किया है। आप सभी को बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप का आगाज 22 नवंबर 2022 से हो रहा है। फीफा वर्ल्ड कप 2022 के एंथम में आने के साथ ही नोरा फतेही शकीरा और जेनिफर लोपेज के क्लब में शामिल हो गई हैं। शकीरा ने साउथ अफ्रीका में आयोजित 2010 के फीफा वर्ल्ड कप का एन्थम सॉन्ग वाका-वाका में परफॉर्म किया था। इसी के साथ जेनिफर लोपेज फीफा वर्ल्ड कप 2014 के एंथम सॉन्ग वी आर वन में रैपर पिटबुल के साथ नजर आई थीं।
अब अगर हम काम के बारे में बात करें तो नोरा फतेही वर्तमान में करण जौहर और माधुरी दीक्षित के साथ झलक दिखला जा के सीजन 10 में जज के रूप में नजर आ रही हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने फिल्म थैंक गॉड के मानिके गाने में अपने सिजलिंग डांस मूव्स से भी दर्शकों का दिल जीता था।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More