Home » नोवाक जोकोविच बने चैंपियन, 2022 में चौथा खिताब जीता, नडाल और फेडरर के खास क्लब में शामिल हुए

नोवाक जोकोविच बने चैंपियन, 2022 में चौथा खिताब जीता, नडाल और फेडरर के खास क्लब में शामिल हुए

by Bhupendra Sahu

अस्ताना । अस्ताना ओपन 2022 के फाइनल मैच में नोवाक जोजोकविच ने सितसिपास को हराकर इस साल अपना चौथा खिताब जीता। ऑस्ट्रेलियन ओपन में विवाद की वजह से नहीं खेल पाने वाले जोकोविच इस टूर्नामेंट के बाद शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अस्ताना ओपन के फाइनल मुकाबले में सितसिपास को 6-3, 6-4 के अंतर से हराया और इस टूर्नामेंट का तीसरा संस्करण अपने नाम किया।

जोकोविच ने पिछले हफ्ते तेल अवीव में एटीपी 250 खिताब जीता था। अब उनके पास 2022 में चार खिताब हैं, जिसमें एक ग्रैंड स्लैम खिताब (विंबलडन ओपेन) भी शामिल है। अस्ताना में शानदार जीत के साथ, जोकोविच ने रोजर फेडरर के एक शानदार रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है और राफेल नडाल के खास क्लब में भी शामिल हो गए हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More