Home » हेल्स-बटलर के तूफान में उड़ा ऑस्ट्रेलिया, वॉर्नर भी नहीं जिता सके मैच, इंग्लैंड ने आठ रन से हराया

हेल्स-बटलर के तूफान में उड़ा ऑस्ट्रेलिया, वॉर्नर भी नहीं जिता सके मैच, इंग्लैंड ने आठ रन से हराया

by Bhupendra Sahu

पर्थ । इंग्लैंड फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। दोनों टीमों के बीच पर्थ में खेले गए पहले टी20 में इंग्लैंड ने आठ रन से जीत हासिल की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस हाईस्कोरिंग मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 208 रन बनाए। जोस बटलर ने 68 रन और एलेक्स हेल्स ने 84 रन की तूफानी पारी खेली। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 200 रन ही बना सकी। डेविड वॉर्नर ने 73 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। दोनों टीमों के बीच अगला मैच 12 अक्तूबर को कैनबरा में खेला जाएगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More