नई दिल्ली । देश की तीन प्रमुख पेट्रोलियम कंपनियों को जुलाई से सितंबर तिमाही के बीच भी घाटा होने का अनुमान है। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम को 21,270 करोड़ रुपये का घाटा हो सकता है। यह पहली बार होगा, जब इन कंपनियों को लगातार दो तिमाहियों में नुकसान हो सकता है।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एक रिपोर्ट में कहा, 6 महीने से पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखने के कारण इन कंपनियों को नुकसान हो रहा है, क्योंकि बिक्री का भाव लागत से कम है। पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में तीनों को 18,480 करोड़ का घाटा हुआ था।