Home » हैदराबाद में अगले साल होगी देश की पहली फार्मूला रेस

हैदराबाद में अगले साल होगी देश की पहली फार्मूला रेस

by Bhupendra Sahu

हैदराबाद। भारत में पहली फार्मूला ई-रेस ‘हैदराबाद ई-प्रिक्सÓ यहां नेकलेस रोड पर अगले साल 10 और 11 फरवरी को आयोजित की जायेगी। दुनिया में प्रमुख इलेक्ट्रिक सिंगल सीटर रेसिंग श्रृंखला ‘ई-प्रिक्स की मेजबानी करने के बाद हैदराबाद का नाम न्यूयार्क, लंदन, बर्लिन, सोल, मोनाको और रोम जैसे देशों की फेहरिस्त में शामिल कर लिया जायेगा जिन्होंने इससे पहले सिंगल सीटर रेसिंग श्रृंखला का आयोजन किया है।

हैदराबाद सूचना तकनीकी विभाग के अनुसार इस इवेंट में 11 टीमों के 22 ड्राइवर हैदराबाद स्ट्रीट सर्किट के आसपास जीत के लिए भिड़ेंगे। इस मौके पर जश्न मनाने और मार्की रेस के लिए, तेलंगाना सरकार छह से 11 फरवरी के बीच हैदराबाद ई-मोबिलिटी वीक का आयोजन करेगी, जिसमें कई रोमांचक कार्यक्रम होंगे। इसमें हैदराबाद ईवी समिट, राल एक हैदराबाद और हैदराबाद ई मोटर्स शो शामिल है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More