Home » सत्य की विजय का पर्व विजयादशमी हमारे जीवन में मूल्यों की स्थापना का पर्व

सत्य की विजय का पर्व विजयादशमी हमारे जीवन में मूल्यों की स्थापना का पर्व

by Bhupendra Sahu

रायपुर । सत्य की विजय का यह पर्व उल्लास का पर्व है और मूल्यों से जुड़ा है। आप सभी इतनी बड़ी संख्या में इस उत्सव को मनाने आये हैं। मैं आप सभी का स्वागत करता हूँ। रोदा एकता मंच द्वारा विजयादशमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह बात कही। मुख्यमंत्री यहाँ हर वर्ष विजयादशमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं। सत्य की विजय का पर्व विजयादशमी हमारे जीवन में मूल्यों की स्थापना का पर्व इस मौके पर आंध्रप्रदेश से आई आतिशबाजी की टीम ने सत्य की विजय के इस पर्व पर पूरा आकाश रोशनी से रंगीन कर दिया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि दशहरा का यह महान पर्व देश भर में उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह असत्य पर सत्य की जीत, अधर्म पर धर्म की जीत के रूप में मनाते हैं। कोई कितना भी ज्ञानी क्यों न हो, अहंकार नहीं होना चाहिए, इसलिए रावण का नाश हुआ। आज मैं अन्य उत्सवों में भी गया। आप सभी को दशहरा उत्सव की बधाई देता हूँ।इस मौके पर महापौर श्री निर्मल कोसरे, सभापति श्री कृष्णा चंद्राकर, श्री चैतन्य बघेल सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More