Home » वर्धा विश्वविद्यालय के दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुईं राज्यपाल, दीप जलाकर दीपोत्सव का किया शुभारंभ

वर्धा विश्वविद्यालय के दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुईं राज्यपाल, दीप जलाकर दीपोत्सव का किया शुभारंभ

by Bhupendra Sahu
  • गांधी के दैदीप्यमान भारत का बोध कराता है दीपोत्सव-राज्यपाल सुश्री उइके

रायपुर । राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने अपने वर्धा प्रवास के क्रम में आज महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित दीपोत्सव-2022 में शामिल हुईं। उन्होंने पहला दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 से प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर वर्धावासियों के सहयोग से विश्वविद्यालय द्वारा आरोग्य दीप पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर पूरे विश्वविद्यालय सहित वर्धा नगर को दीयों की रोशनी से रोशन किया जाता है, जो गांधी के दैदीप्यमान भारत का बोध कराता है।

राज्यपाल सुश्री उइके दैदीप्यमान विश्वविद्यालय परिसर की भव्यता देखकर अभिभूत हुईं और वर्धावासियों तथा विश्वविद्यालय प्रबंधन की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि गांधी के विचारों की रोशनी ने ही पूरे विश्व को वास्तविक भारत का दर्शन कराया है। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित दीपोत्सव एक स्वर्णिम पल है और यह मेरी स्मृतियों में चिरस्थाई रहेगा। भारत के अंतिम जन को गरिमामयी और सम्मानपूर्ण जीवन की प्राप्ति, आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न और आरोग्य समाज के सपने के संकल्प का यह दीपोत्सव सतत स्मरण कराता है। राज्यपाल सुश्री उइके ने विश्वविद्यालय द्वारा सत्य, सद्भाव, आरोग्य, स्वच्छता और शांति के लिए 5 दीपक जलाने के आह्वान की भी प्रशंसा की और लोगों से सहयोग का आग्रह किया।
इस अवसर पर सांसद श्री रामदास तड़स, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रजनीश कुमार शुक्ल सहित विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं और वर्धा नगरवासी उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More