Home » सीतारमण की शिकायतों का समय पर समाधान और रिफंड में तेजी लाने की अपील

सीतारमण की शिकायतों का समय पर समाधान और रिफंड में तेजी लाने की अपील

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर विभाग से शिकायतों का समय पर समाधान करने के साथ ही रिफंड में तेजी लाने और रिर्टन का समय पर प्रोसेस करने की आज अपील की। श्रीमती सीतारमण ने आयकर विभाग के चयनित कर्मचारियों को वित्त मंत्री पुरस्कार से सम्मानित करने के अवसर पर यह अपील की।

इस दौरान उन्होंने युवाओं को करों की महत्ता को समझाने और उनमें इसको लेकर जागरूकता लाने के उद्देश्य से आयकर विभाग की डिजिटल कॉमिक पुस्तकों का विमोचन भी किया। मोटु पतलु नामक यह कॉमिक अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु और गुजराती में है।
इस मौके पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त राज्य मंत्री डा भगवत किशनराव कराड के साथ ही केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष नितिन गुप्ता भी मौजूद थे। श्रीमती सीतारमण ने आयकर विभाग की अब तक यात्रा पर बनी फिल्म का भी अनावरण किया।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More