Home » अंकिता के परिवार को दिया जाएगा 25 लाख का मुआवजा, सीएम धामी ने की घोषणा

अंकिता के परिवार को दिया जाएगा 25 लाख का मुआवजा, सीएम धामी ने की घोषणा

by Bhupendra Sahu

देहरादून । अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड के सभी शहरों में लोगों में उबाल बना हुआ है। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने न्यायालय से अनुरोध किया हुआ है कि मामले की जल्द से जल्द सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बना दिया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में इस तरह की घटना सहन करने योग्य नहीं है, दोषियों को कठोर से कठोर सजा के लिए हमने कोर्ट से अनुरोध किया है। एसआईटी सभी पहलुओं को देख रही है, टीम ने धीरे-धीरे साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। सारे साक्ष्य न्यायालय के सामने रखे जाएंगे, केस को मजबूत करेंगे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More