श्रीनगर । उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सेना और कुपवाड़ा पुलिस ने कुपवाड़ा के माछिल इलाके में एलओसी टेकरी नार के पास दो आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने कहा, मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है। इनके पास से दो एके-47 राइफल, दो पिस्तौल और चार हथगोले सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
00