Home » जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

by Bhupendra Sahu

श्रीनगर । जम्मू एवं कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान (एमईटी) कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी। पिछले 24 घंटों के दौरान केंद्र शासित प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहे।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान केंद्र शासित प्रदेश के कश्मीर और जम्मू दोनों संभागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
न्यूनतम तापमान श्रीनगर में 15.8, पहलगाम में 12.3 और गुलमर्ग में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र के द्रास कस्बे में न्यूनतम तापमान 8.3 और लेह में छह दर्ज किया गया। जम्मू में न्यूनतम तापमान 22.7, कटरा में 20.8, बटोटे में 14.5, बनिहाल में 15 और भद्रवाह में 15.2 रहा।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More