Home » रोजर फेडरर की हुई इमोशनल विदाई, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच भी हुए भावुक

रोजर फेडरर की हुई इमोशनल विदाई, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच भी हुए भावुक

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने बीती देर रात लेवर कप 2022 में अपने करियर का आखिरी मैच खेला। कुछ दिनों पहले ही इस स्टार खिलाड़ी ने ऐलान किया था कि वह इस टूर्नामेंट के बाद संन्यास ले लेंगे। लेवर कप का आखिरी मैच उन्होंने डबल्स में खेला जहां उनके जोड़ीदार स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल थे।

हालांकि उन्हें अपने आखिरी मैच में 4-6, 7-6 (2), 11-9 से हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद फेडरर साथी खिलाडिय़ों को गले लगाते हुए और स्पीच देते हुए काफी इमोशनल हुए। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 41 साल के फेडरर पिछले कुछ समय से चोट से जूझ रहे थे, उन्होंने विंबलडन 2021 में आखिरी टूर्नामेंट खेला था। फेडरर ने अपने करियर में कुल 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते और वह सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाडिय़ों की सूची में राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच के बाद तीसरे पायदान पर हैं। नडाल के नाम 22 तो जोकोविच के नाम 21 खिताब दर्ज हैं। रोजर ने अपना आखिरी ग्रैड स्लैम 2018 में ऑस्ट्रेलिया ओपन के रूप में जीता था, उन्होंने खिताबी जंग में क्रोएशिया के मारिन सिलिच को मात दी थी।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More