Home » राहत की खबर: आज से सुपेला फ्लाई ओवर पर होगी वाहनों की आवाजाही, ट्रायल के बाद अधिकारियों ने लिया निर्णय

राहत की खबर: आज से सुपेला फ्लाई ओवर पर होगी वाहनों की आवाजाही, ट्रायल के बाद अधिकारियों ने लिया निर्णय

by Bhupendra Sahu

भिलाई. लगभग दो महीने से बंद सुपेला चौक पर एक बार फिर वाहन चालक आवाजाही कर सकेंगे। सुपेला फ्लाई ओवर आज से छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। गुरुवार को फ्लाई ओवर पर ट्रायल किया गया। जिसके बाद 24 घंटे दो पहिया और अन्य छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए इसे अस्थाई रूप से खोलने का निर्णय लिया गया है। वहीं ट्रैफिक के दबाव को कम करने और भारी वाहनों को रोकने के लिए बैरिकेटिंग भी की गई है।

नेशनल हाइवे एनएच 53 पर भिलाई के नेहरूनगर से कुम्हारी तक 4 फ्लाई ओवर का निर्माण किया जा रहा है। सुपेला फ्लाई ओवर पर एक तरफ का निर्माण पूरा होने के बाद इसे खोला गया है। कुम्हारी में बने फ्लाई ओवर को एक तरफ से पहले ही खोला जा चुका है। अब सुपेला फ्लाई ओवर को दोपहिया वाहनों के लिए खोला गया है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More