- राज्यपाल को नवाखाई के लिए बनाए गए नए चावल का चिवड़ा और गुड़ भेंट किया
रायपुर बस्तर प्रवास के दौरान आज जगदलपुर पहुंची राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की। इस दौरान बस्तर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमाय मौर्य ने नवाखाई के लिए नए चावल से बनाए गए चिवड़ा और गुड़ भेंट किया।