Home » विश्व कप की तैयारी में प्रो लीग मुकाबले सहायक होंगे : मनदीप

विश्व कप की तैयारी में प्रो लीग मुकाबले सहायक होंगे : मनदीप

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉर्वर्ड मनदीप सिंह ने कहा कि एफआईएच पुरुष हॉकी प्रो लीग 2022/23 में न्यूजीलैंड और स्पेन के खिलाफ होने वाले मुकाबले विश्व कप की तैयारी में सहायक साबित होंगे। मनदीप ने कहा, एक बड़ी प्रतियोगिता से पहले मजबूत टीमों के खिलाफ खेलना हमेशा अच्छा होता है। एफआईएच पुरुष हॉकी प्रो लीग 2022/23 एक बार फिर विश्व कप के लिए खुद को तैयार करने में मददगार होगी, और हमें टूर्नामेंट से पहले खुद को परखने का मौका भी देगी।

उल्लेखनीय है कि एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 से पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम 28 अक्टूबर 2022 से छह नवंबर 2022 तक एफआईएच पुरुष हॉकी प्रो लीग 2022/23 के पहले चरण में न्यूजीलैंड और स्पेन के खिलाफ खेलेगी।
एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप का आयोजन ओडिशा के राउरकेला और भुवनेश्वर में 13 जनवरी 2023 से 29 जनवरी 2023 तक किया जायेगा। विश्व रैंकिंग में पांचवें नंबर की भारतीय टीम को पूल डी में इंग्लैंड, वेल्स और स्पेन के साथ रखा गया है।

मनदीप ने टीम की तैयारियों के बारे में कहा, हमारे कोच ग्राहम रीड हमेशा हमें उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहते हैं जो हमारे नियंत्रण में हैं, न कि उन पर जो हमारे नियंत्रण से परे हैं। हमारे पूल में कोई भी टीम हो, हम अपने कौशल और अपनी योजनाओं के अनुसार खुद को तैयार करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हमें विश्वास है कि अगर हम अपने मूल सिद्धांतों पर टिके रहते हैं और उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हैं जहां हमें प्रशिक्षण में सुधार करने की आवश्यकता है, तो हम टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More