Home » एसबीआई के ग्राहकों के लिए बड़ी राहत, बैंक ने मोबाइल फंड ट्रांसफर पर एसएमएस शुल्क किया माफ

एसबीआई के ग्राहकों के लिए बड़ी राहत, बैंक ने मोबाइल फंड ट्रांसफर पर एसएमएस शुल्क किया माफ

by Bhupendra Sahu

मुंबई । स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों के लिए राहत की खबर सामने आई है। दरअसल, बैंक ने मोबाइल फंड ट्रांसफर पर एसएमएस शुल्क माफ कर दिया है। एसबीआई(SBI)ने जानकारी दी है कि यूएसएसडी(USSD) सेवाओं का उपयोग करके ग्राहक अब बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आसानी से लेनदेन कर सकते हैं।

एसबीआई ने किया ट्वीट
एसबीआई ने ट्वीट करते हुए लिखा मोबाइल फंड ट्रांसफर पर अब एसएमएस शुल्क माफ! ग्राहक अब बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आसानी से लेनदेन कर सकते हैं। बस *99# डायल करें और बैंकिंग सेवाओं का बिल्कुल मुफ्त लाभ उठाएं। बैंक ने आगे कहा है कि ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत के सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जिसमें पैसे भेजने, रिक्वेस्ट मनी, अकाउंट बैलेंस, मिनी स्टेटमेंट और यूपीआई पिन बदलना शामिल हैं।

इन सेवाओं का उठा सकते हैं लाभ
इस सेवा के माध्यम से जिन सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है उनमें शामिल हैं: पैसे भेजना, पैसे का अनुरोध करना, खाते की शेष राशि की जांच करना, मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करना और यूपीआई पिन बदलना। एसबीआई ने कहा कि उपयोगकर्ता अब यूएसएसडी सेवाओं का उपयोग करके बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आसानी से लेनदेन कर सकते हैं। इस फैसले से सबसे ज्यादा फायदा फीचर फोन रखने वालों को होगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More