Home » खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने किया पूर्व विधायक की मूर्ति स्थापना के लिए भूमिपूजन

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने किया पूर्व विधायक की मूर्ति स्थापना के लिए भूमिपूजन

by Bhupendra Sahu

अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत रविवार को बतौली विकासखण्ड के ग्राम कुनकुरी पहुंचे। उन्होंने यहां पूर्व विधायक स्व श्री रामखेलावन सिंह की मूर्ति स्थापना हेतु भूमिपूजन किया। इसके साथ ही हितग्रहियों को स्वेच्छानुदान राशि का चेक वितरण भी किया।

खाद्य मंत्री ने ग्राम कुनकुरी में ग्रामीणों की समस्याओं व माग से सम्बंधित आवेदनों के निराकरण के लिए अधिकारियो को निर्देशित किया। इसके पश्चात ग्राम बिलासपुर में फुटबाल प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। खाद्य मंत्री ने गांधी स्टेडियम अम्बिकापुर में सरगुज़ा फुटबॉल लीग का भी शुभारम्भ किया। इस लीग में करीब 33 टीम भाग ले रही हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More