Home » धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती… महापौर नीरज पाल एवं एमआईसी सदस्यो ने की पूजा अर्चना, सुख और समृद्धि के लिए की कामना

धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती… महापौर नीरज पाल एवं एमआईसी सदस्यो ने की पूजा अर्चना, सुख और समृद्धि के लिए की कामना

by Bhupendra Sahu

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत निगम के वाहन शाखा में आज धूमधाम से विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। महापौर नीरज पाल ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर शहर के सुख और समृद्धि के लिए कामना की। इस दरमियान महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, वाहन शाखा के प्रभारी एवं एमआईसी सदस्य लालचंद वर्मा व सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी एवं एमआईसी सदस्य संदीप निरंकारी तथा अधिकारियों/कर्मचारियों ने वाहनों की पूजा भी की।

प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर पालिक निगम भिलाई के वाहन शाखा में विश्वकर्मा जी की प्रतिमा स्थापित की गई और पूजा अर्चना के पश्चात यज्ञ किया गया। विगत 2 दिनों से निगम के वाहन शाखा में विश्वकर्मा जयंती की तैयारियां की जा रही थी। वाहन शाखा में बड़ी संख्या में वाहन रखे जाते हैं और यहां से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य हेतु वाहन को रवाना किया जाता है। विश्वकर्मा जयंती के एक दिन पूर्व से वाहनों तथा औजारों की धुलाई की गई थी। निगम के लगभग 2000 परिवार तथा जनप्रतिनिधियों के लिए महाभोग प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी।

पूजा के बाद सभी ने महाभोग प्रसाद ग्रहण किया। पूजा के दौरान विशेष तौर पर सभापति गिरवर बंटी साहू, महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, चंद्रशेखर गवई, आदित्य सिंह, पार्षद हरिओम तिवारी, योगेश साहू एवं अन्य पार्षद गण मौजूद रहे। कार्यक्रम की विशेष तैयारी वाहन शाखा में प्रभारी अधिकारी वेशराम सिन्हा एवं विष्णु चंद्राकर तथा शरद दुबे ने की थी। निगम के अधिकारियों में स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा विशेष तौर पर मौजूद रहे। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर दिनभर निगम परिवार के लोगों तथा जनप्रतिनिधियों का आना जाना-लगा रहा। वाहन शाखा के अलावा निगम के उद्यान विभाग, समस्त जोन कार्यालय एवं अन्य विभागों में भी विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। वाहन शाखा के अधिकारियों ने बताया कि विश्वकर्मा जी की प्रतिमा का विसर्जन रविवार को किया जाएगा। विश्वकर्मा जी की पूजा को लेकर निगम परिवार ने वाहन शाखा में अपनी परंपरा बरकरार रखी है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More