Home » क्रूड ऑयल निर्यातकों को सरकार ने दी राहत, विंडफॉल टैक्स 2800 रुपये प्रति टन घटाया

क्रूड ऑयल निर्यातकों को सरकार ने दी राहत, विंडफॉल टैक्स 2800 रुपये प्रति टन घटाया

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट के बीच सरकार ने क्रूड ऑयल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स (ड्यूटी) 13300 रुपये से घटाकर 10500 रुपये प्रति टन कर दिया है। इसके अलावा डीजल पर लागू एक्सपोर्ट ड्यूटी को घटाकर पांच रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। बता दें कि पहले इसे सात रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 13.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया था। बीते एक सितंबर को एटीएफ यानी हवाई जहाज के ईंधन पर एक्सपोर्ट ड्यूटी को सात रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर नौ रुपये प्रति लीटर कर दिया गया था। इसे फिलहाल बरकरार रखा गया है। सरकार की ओर से जारी नई दरें 17 सितंबर की आधी रात से लागू हो गई हैं।

एक जुलाई से लगाया गया था विंडफॉल टैक्स

गौरतलब है कि सरकार हर 15 दिन के अंतराल पर विंडफॉल टैक्स की समीक्षा करती है। बीते एक जुलाई को सरकार ने पेट्रोल और एटीएफ पर छह रुपये प्रति लीटर जबकि डीजर पर 13 रुपये प्रति लीटर विंडफॉल टैक्स (ड्यूटी) लगाने का फैसला लिया था। उस समय सरकार की ओर से कहा गया था कि हर पखवाड़े पर इसकी समीक्षा की जाएगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More