Home » लगातार छठे हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार घटा, जानिए गोल्ड रिजर्व कितना बचा?

लगातार छठे हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार घटा, जानिए गोल्ड रिजर्व कितना बचा?

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । देश के फाॅरेन करेंसी असेट में फिर कमी दर्ज की गई है। लगातार छठे हफ्ते में इसमें गिरवट दर्ज की गई है। इसके कारण देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार भी नीचे फिसला है। नौ सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 2.23 अरब डॉलर की कमी आई है। इस पहले बीते दो अगस्त 2022 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 7.94 अरब डाॅलर की कमी आई थी। यह कम होकर 553.105 अरब डॉलर रह गया था।

आरबीआई की ओर से जारी सूचना के अनुसार नौ सितंबर 2022 को खत्म हुए सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 2.234 अरब डॉलर घटकर 550.871 अरब डॉलर रह गया है। इससे पहले बीते दो सितंबर को यह कम होकर 553.105 अरब डॉलर रह गया था। पांच अगस्त को समाप्त हुए हफ्ते के बाद इसमें लगातार गिरावट दर्ज की गई है। उससे पहले 29 जुलाई को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 2.4 अरब डॉलर बढ़कर 573.875 अरब डॉलर हो गया था। उसके बाद लगातार चार हफ्तों से इसमें गिरावट जारी है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More