नई दिल्ली । गुजरात टाइटंस ने आईपीएल के पिछले सीजन में खिताब जीतकर सबको चौंका दिया था। टीम पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग में लीग खेल रही थी। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में कमजोर मानी जाने वाली यह टीम बड़ी-बड़ी टीमों को हराकर चैंपियन बनी थी। उसकी जीत में ओपनर शुभमन गिल ने अहम योगदान दिया था। अब यह खबर आ रही है कि गिल फ्रेंचाइजी से अलग हो सकते हैं।
दरअसल, शनिवार (17 सितंबर) को गुजरात टाइटंस ने एक ट्वीट किया, जिसके बाद यह चर्चा होने लगी कि गिल टीम से अलग होने वाले हैं। गुजरात टाइटंस ने लिखा, ”यह एक यादगार यात्रा रही है। शुभमन गिल, हम आपको आपके अगले प्रयास के लिए शुभकामनाएं देते हैं!” गिल ने इस ट्वीट का जवाब भी दिया। उन्होंने दिल और गले लगाने की इमोजी शेयर की।