Home » भगत सिंह की जयंती पर करें रक्तदान : केजरीवाल

भगत सिंह की जयंती पर करें रक्तदान : केजरीवाल

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हर भारतवासी से 28 सितंबर को शहीद-ए- आजम भगत सिंह की जयंती पर देश और हर देशवासी के लिए रक्तदान करने की अपील की। केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन कर गुरुवार को कहा कि 28 सितंबर को शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्म दिवस है। इतिहास में शहीद भगत सिंह एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्होंने पिछले 100 साल से हमारे देश के करोड़ों युवाओं को प्रेरणा दी है। उन्होंने 23 साल की उम्र देश के लिए अपनी सर्वोच्च कुर्बानी दी। मात्र 23 साल की उम्र में वो देश के लिए हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गए। अमर शहीद भगत सिंह के बताए हुए रास्ते और उनके विचारों पर आम आदमी पार्टी और दिल्ली व पंजाब में हमारी सरकारें चल रही हैं।

उन्होंने देशभर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि आइए हम सब भी मिलकर 28 सितंबर को शहीद-ए-आजम भगत सिंह को एक अच्छी भावभीनी श्रद्धांजलि देते हैं। उन्होंने देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी, हम उनके लिए एक बोतल खून तो दे सकते हैं। आगामी 28 सितंबर को हम सब लोग मिलकर शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्म दिवस पर बहुत बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर लगाएँगे। मेरी पूरे देश के लोगों से अपील है कि जो लोग ब्लड डोनेट कर सकते हैं, वो हर व्यक्ति ब्लड डोनेट करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के अंदर दिल्ली सरकार ब्लड डोनेशन कैंप के लिए विशेष व्यवस्था करने जा रही है। दिल्ली में 50 से अधिक जगहों पर ब्लड डोनेशन के लिए व्यवस्था की गई है। इसकी लिस्ट हम जल्द ही जारी कर देंगे। दिल्ली के निवासी अपने निकटम ब्लड डोनेशन कैंप पर जाकर ब्लड डोनेट कर सकते हैं। मेरी अपील है कि सिर्फ दिल्ली के ही नहीं, देश भर के एक-एक युवा अपने- अपने इलाके में खुद भी ब्लड डोनेट करे और अगर वो ज्यादा से ज्यादा लोगों को ब्लड डोनेट करने की व्यवस्था कर सकते हैं, तो कैंप भी लगाएं। यह केवल आम आदमी पार्टी के लिए नहीं है, बल्कि सारी पार्टियों के लोग मिलकर उस दिन ब्लड डोनेट करें। आइए हम सब मिलकर शहीद-ए-आजम भगत सिंह को एक सच्ची और अच्छी श्रद्धांजलि देते हैं। जब 130 करोड़ भारतीय इसी तरह से मिलकर काम करेंगे, तभी हमारा भारत नंबर वन बनेगा।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More