Home » झीठ सीएचसी में एक ही दिन पांच सीजेरियन डिलीवरी, इनमें से 3 क्रिटिकल

झीठ सीएचसी में एक ही दिन पांच सीजेरियन डिलीवरी, इनमें से 3 क्रिटिकल

by Bhupendra Sahu

दुर्ग। झीठ सीएचसी में एक ही दिन में पांच सीजेरियन डिलीवरी हुई है। इनमें से तीन क्रिटिकल हैं। अस्पताल में बढ़ती हुई सुविधाओं के चलते यह आपरेशन संभव हो पाए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने ही यहां पर गायनिक और चाइल्ड स्पेशलिस्ट की नियुक्ति हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बीएमओ डा आशीष शर्मा ने बताया कि इनमें से तीन आपरेशन बड़े जटिल थे। एक में बच्चा डिस्ट्रेस में था और एक मामले में गर्भनली फंसी हुई थी। एक मामले में काफी देर से पेशेंट आई थी। सजग टीम ने शानदार परफार्म किया और आपरेशन हो गये।

दो डिलीवरी यद्यपि सीजेरियन हुई पर इसमें जटिलता कम थीं। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने पूरी टीम को बधाई दी है। एसडीएम विपुल गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में अभी गायनिक स्पेशलिस्ट डा दीपिका की नियुक्ति हुई है। उनके साथ डा कथूरिया और चाइल्ड स्पेशलिस्ट डा विजेता ने भी सर्जरी में मदद की। उल्लेखनीय है कि दुर्ग जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप तेजी से स्वास्थ्य के ढांचे को अपडेट किया गया है और सभी सीएचसी में सीसेक्शन आरंभ हो गये हैं। एक ही दिन में कुम्हारी अस्पताल में विगत महीने 7 सीजेरियन डिलीवरी हुई थी और पाटन में इनकी संख्या पांच थी। उल्लेखनीय है कि झीठ में डाक्टरों की नई नियुक्ति के बाद अब तक इस महीने 20 सीजेरियन डिलीवरी हो चुकी है। इससे पहले लोगों के पास रायपुर और दुर्ग जाने का विकल्प ही बचता था। अब अच्छी स्वास्थ्य सुविधा घर के पास ही शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिली है।
000

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More