Home » प्रतिबंधित प्लास्टिक पर भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का मिला जखीरा, लगाया लाखों का जुर्माना

प्रतिबंधित प्लास्टिक पर भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का मिला जखीरा, लगाया लाखों का जुर्माना

by Bhupendra Sahu

भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत आज प्रतिबंधित प्लास्टिक पर शहर के कई स्थानों पर छापे मार कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में कई किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त किए गए तथा इसका बड़े पैमाने पर विक्रय करने वालों पर लाखों का जुर्माना लगाया गया। आज की कार्रवाई प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर बहुत अहम रही और बहुत महत्वपूर्ण कार्रवाई भिलाई निगम ने की है। भिलाई निगम ने आज चार स्थानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जब्ती तथा जुर्माना लगाया। नेहरू नगर जोन क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर जलधारा से भिलाई निगम ने 178 बोरी पानी पाउच जब्ती करते हुए 15000 रुपए जुर्माना, अमित प्लास्टिक से 100 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्ती करते हुए 1 लाख रुपए का जुर्माना, सुपेला मल्लाह पारा लक्ष्मण केसरवानी से 120 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्ती करते हुए 10000 रुपए का जुर्माना तथा पांडे प्लास्टिक से 2 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्ती करते हुए 5000 रुपए का जुर्माना वसूला किया।

इस प्रकार प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए आज 1 लाख 30000 रुपए जुर्माना वसूल करने की कार्यवाही के साथ ही भिलाई निगम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त भी किया है। दरअसल अमित प्लास्टिक को कई बार प्रतिबंधित प्लास्टिक का विक्रय नहीं करने की चेतावनी दी जा चुकी है, होलसेलर के रूप में इसके दुकान की गिनती आती है जिसको लेकर निगम काफी दिनों से दुकानदार को समझाइस दे रहा था परंतु नहीं मानने के कारण आज अचानक कार्रवाई की गई और लाखो का बड़ा जुर्माना इनसे वसूल किया गया। इसके अलावा निगम की टीम ने घूम-घूम कर शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर दुकानों का निरीक्षण किया।

उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने कुछ दिन पूर्व ही अधिकारियों की बैठक लेकर प्रतिबंधित प्लास्टिक के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने इस पर प्लास्टिक के निर्माता की पहचान कर सूचीबद्ध करने कहा था। इसी तारतम्य में भिलाई निगम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक पर सख्ती से कार्रवाई करना प्रारंभ कर दिया है। आज की कार्रवाई प्रतिबंधित प्लास्टिक को लेकर खास रही क्योंकि बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्रवाई हुई है। आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई भिलाई निगम करता रहेगा। शहर से प्रतिबंधित प्लास्टिक को समाप्त करने शहरवासियों से भी अपील है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करें। प्रतिबंधित प्लास्टिक पर आज की महत्वपूर्ण कार्रवाई में सहायक राजस्व अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर एवं स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी की अहम भूमिका रही।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More