Home » 7 रुपये से 7000 के पार पहुंचा यह शेयर, 1 लाख रुपये लगाने वाले बन गए करोड़पति

7 रुपये से 7000 के पार पहुंचा यह शेयर, 1 लाख रुपये लगाने वाले बन गए करोड़पति

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । बजाज ग्रुप की एक कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाने वाले निवेशक कुछ ही साल में करोड़पति बन गए हैं। बजाज ग्रुप की यह कंपनी बजाज फाइनेंस है। बजाज फाइनेंस के शेयर पिछले कुछ साल में 7 रुपये से बढ़कर 7000 के पार पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों ने इस पीरियड में 100000 पर्सेंट से अधिक का रिटर्न दिया है। बजाज फाइनेंस के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 8043.50 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 5235.60 रुपये है।

बजाज फाइनेंस के शेयरों ने 1 लाख रुपये के बनाए 10 करोड़ से ज्यादा
बजाज फाइनेंस के शेयर 12 दिसंबर 2008 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (क्चस्श्व) में 6.99 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 5 सितंबर 2022 को बीएसई में 7223.85 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों ने पिछले 15 साल से कम में निवेशकों को 100000 पर्सेंट से अधिक का रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 12 दिसंबर 2008 को बजाज फाइनेंस के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 10.3 करोड़ रुपये होता।
10 साल में 103 रुपये से 7000 के पार पहुंचे शेयर
बजाज फाइनेंस के शेयरों ने पिछले 10 साल में जबरदस्त रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर 31 अगस्त 2012 को बीएसई में 102.29 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 5 सितंबर 2022 को बीएसई में 7223.85 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर किसी व्यक्ति ने 10 साल पहले कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 70.62 लाख रुपये होता। पिछले 5 साल में बजाज फाइनेंस के शेयरों ने करीब 282 पर्सेंट का रिटर्न लोगों को दिया है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More