Home » अमेजन का फाइंड लाइफ अभियान

अमेजन का फाइंड लाइफ अभियान

by Bhupendra Sahu

बेंगलुरु । ऑनलाइन मार्केटप्लेस अमेजन डॉटइन ने उसकी वेबसाइट पर अपने जीवन के सभी/ अलग-अलग क्षणों के लिए उत्पादों को खोजने के वास्ते आने वाले लोगों के बारे में बताने के लिए फाइंड लाइफ अभियान शुरू किया है।

कंपनी ने आज जारी बयान में कहा कि उसका प्लेटफार्म जीवन जीने और आकांक्षाओं को पूरा करने में किस तरह लोगों की मदद करता है, इसकी झलक दिखाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। अभियान की अवधारणा किसी भी खरीदारी के पीछे निहित मानवीय कहानियों और भावनाओं को उजागर करने पर आधारित है, इसमें वास्तविक ग्राहकों को दिखाया गया है जो अमेजन पर विभिन्न प्रकार के उत्पादों को खोजने में सक्षम थे और इससे उन्हें अपनी भावनाओं को व्यक्त करने, परिवार के साथ भागीदारी करने और जीवन का आनंद उठाने में मदद मिली।
डिजिटल अभियान के पहले चरण में को सभी सोशल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया, अगले दो महीने में और वीडियो पेश किए जाएंगे। यह अभियान त्योहारी सीजन के साथ दिवाली के अंत तक जारी रहेगा।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More