Home » महीने भर बाद सामंथा रुथ प्रभु ने की सोशल मीडिया पर वापसी, दिखाया यशोदा का दमदार लुक

महीने भर बाद सामंथा रुथ प्रभु ने की सोशल मीडिया पर वापसी, दिखाया यशोदा का दमदार लुक

by Bhupendra Sahu

साउथ फिल्म अदाकारा सामंथा रुथ नेे आखिरकार इंस्टाग्राम पर धमाकेदार वापसी कर ली। एक्ट्रेस बीते एक महीने से सोशल मीडिया डिटॉक्स पर थीं। जिससे एक्ट्रेस के फैंस के बीच खलबली मची हुई थी। अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु ने अपने इस सोशल मीडिया डिटॉक्स का ऐलान भी नहीं किया था। वो चुपचाप लंबे वक्त से इंस्टाग्राम से दूर रही तो फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर खासा मिस कर रहे थे। अब अदाकारा ने दमदार वापसी कर ली है। अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु ने गणेश चतुर्थी के दिन अपनी अपकमिंग फिल्म यशोदा का नया पोस्टर जारी कर इंटरनेट हिला डाला। इतना ही नहीं, इसके साथ अदाकारा ने फिल्म यशोदा के टीजर रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया है।

द फैमिली मैन 2 और पुष्पा के सुपरहिट गाने उ अंटावा के साथ देश भर के सिने दर्शकों को अपना दीवाना बना चुकीं अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। अब अदाकारा जल्दी ही फिल्म यशोदा में नजर आएंगी। ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। जिसमें अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु टफ एक्शन सीन्स करती दिखेंगी। जारी हुआ पोस्टर भी उनके दमदार एक्शन अवतार की एक झलक दिखा रहा है। इस पोस्टर में अदाकारा सामंथा रुथ प्रभु के माथे और नाक पर चोट लगी दिख रही है। जबकि वो कई सारी लड़कियों के बीच अकेले रफ एंड टफ लुक में नजर आ रही हैं। अदाकारा ने इस पोस्टर को जारी कर बताया है कि फिल्म यशोदा का टीजर 9 सितंबर को जारी होने वाला है।
दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म को निर्माता-निर्देशक पैन इंडिया स्तर पर जारी करने की तैयारी में हैं। इस फिल्म के निर्देशक हरेश नारायण हैं। द फैमिली मैन और पुष्पा की सफलता के बाद पहली बार सामंथा रुथ प्रभु को दर्शक सिल्वर स्क्रीन पर देखेंगे।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More