Home » श्रीलंका या बांग्लादेश में से किसी एक टीम को एशिया कप से होना पड़ेगा बाहर, अफगानिस्तान ने फंसाया पेच

श्रीलंका या बांग्लादेश में से किसी एक टीम को एशिया कप से होना पड़ेगा बाहर, अफगानिस्तान ने फंसाया पेच

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । एशिया कप 2022 के ग्रुप स्टेज के मैच 2 सितंबर को समाप्त हो जाएंगे और उसी दिन पता चलेगा कि कौन सी दो टीमें टूर्नामेंट से बाहर होंगी। यूएई में जारी एशिया कप में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। वहीं, कल यानी गुरुवार 1 सितंबर को श्रीलंका या बांग्लादेश में से किसी एक टीम को एशिया कप के 15वें सीजन से बाहर होना पड़ेगा, क्योंकि अफगानिस्तान की टीम ने दोनों टीमों को हराकर सुपर 4 में जगह बना ली है और अब दोनों टीमों के पास सिर्फ एक ही मौका है।

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दुबई में 1 सितंबर को ग्रुप बी का आखिरी मैच खेला जाएगा और जो टीम जीत जाएगी, वो सुपर 4 में पहुंच जाएगी और जिस टीम को हार मिलेगी, उसका सफर इस टूर्नामेंट से समाप्त हो जाएगा। वहीं, ग्रुप ए की आखिरी टीम का फैसला 2 सितंबर को होगा, जब पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच मुकाबला होगा। वो मैच भी लगभग ऐसा ही होगा कि जो टीम जीतेगी, वो सुपर 4 में पहुंचेगी और हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर होगी।

अफगानिस्तान की टीम से शायद ही किसी ने उम्मीद की होगी कि वे पहले श्रीलंका को और फिर बांग्लादेश को बुरी तरह हराकर सुपर 4 के लिए चलीफाई करने वाली पहली टीम बनेगी। अफगानिस्तान ने एशिया कप के पहले मैच में श्रीलंका को 8 विकेट से रौंदा था और अब मंगलवार को बांग्लादेश को परास्त करके टीम ने सुपर 4 में जगह बनाई है और इस तरह टूर्नामेंट अब और भी ज्यादा रोमांचक होगा, क्योंकि अफगानिस्तान की टीम भारत से भी भिड़ सकती है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More