Home » 36 वर्षीय ऑलराउंडर खिलाड़ी ने क्रिकेट को कहा अलविदा, बोर्ड से थे नाराज

36 वर्षीय ऑलराउंडर खिलाड़ी ने क्रिकेट को कहा अलविदा, बोर्ड से थे नाराज

by Bhupendra Sahu

वेलिंगटन । न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के 36 वर्षीय ऑलराउंडर खिलाड़ी कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने यह फैसला न्यूजीलैंड क्रिकेट से बातचीत के बाद लिया है। हाल ही में बोर्ड ने ग्रैंडहोम को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से रिलीज कर दिया था। इससे वह बोर्ड के साथ कुछ नाराज भी चल रहे थे। कीवी खिलाड़ी ने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए कहा है कि मैं स्वीकार करता हूं कि मैं अब फिर से जवान तो हो नहीं रहा और मेरे लिए ट्रेनिंग दिन पर दिन कठिन होती जा रही है। विशेषकर चोटों की वजह से चीजें काफी मुश्किल हो गई हैं। मेरा परिवार भी दिन ब दिन बढ़ रहा है, इसलिए मैं अब समझने की कोशिश कर रहा हूं कि क्रिकेट के बाद मेरा भविष्य कैसा होगा। पिछले कुछ हफ्तों से मेरे दिमाग में बस यही सब चल रहा था।

बता दें कि ग्रैंडहोम अपने क्रिकेट करियर में हमेशा चोटों से जूझते रहे। उन्होंने ब्लैक कैप्स के लिए अपना आखिरी मुकाबला इसी साल जून में खेला था। ग्रैंडहोम ने अपने पुरे क्रिकेट करियर में न्यूजीलैंड के लिए 115 मुकाबले खेले। इस दौरान उनके बल्ले से 118 पारियों में 2679 रन निकले। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम दो शतक और 15 अर्द्धशतक दर्ज हैं। बल्लेबाजी के अलावा कीवी टीम के लिए वह गेंदबाजी में भी हिट रहे। उन्होंने अपने पूरे करियर में 91 सफलता प्राप्त की।
ग्रैंडहोम का जलवा भारत की प्रतिष्ठित लीग आईपीएल में भी देखने को मिला। कीवी ऑलराउंडर ने आईपीएल में कुल 25 मुकाबले खेले। इस दौरान उनके बल्ले से 21 पारियों में 18.9 की औसत से 303 रन निकले। बल्लेबाजी की अलावा गेंदबाजी के दौरान ग्रैंडहोम ने 19 पारियों में 53.2 की औसत से 6 सफलता प्राप्त की।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More