Home » राशिद खान ने की अपने कप्तान हार्दिक पांड्या की तारीफ, बोले- उनकी मेहनत रंग लाई है

राशिद खान ने की अपने कप्तान हार्दिक पांड्या की तारीफ, बोले- उनकी मेहनत रंग लाई है

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । अफगानिस्तान टीम के स्टार स्पिनर राशिद खान ने भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर एक बयान दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप 2022 के अपने दूसरे मैच से पहले राशिद खान ने कहा है कि अगर आपके पास हार्दिक पांड्या जैसा खिलाड़ी है तो ये कप्तान के लिए बहुत सारे विकल्प देता है। हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।

गुजरात टाइटन्स के लिए आईपीएल 2022 में हार्दिक पांड्या के साथ खेलने वाले ऑलराउंडर राशिद खान ने कहा, अगर आपके पास टीम में हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी हैं तो यह कप्तान को बहुत सारे विकल्प देता है। उनकी मेहनत रंग लाई है। पिछले साल(इसी साल) जब मैं उनके साथ खेला था, तो मुझे लगता है कि उन्होंने आईपीएल में एक कप्तान के रूप में काफी सुधार किया है। जब किसी खिलाड़ी को इस तरह की जिम्मेदारी मिल जाती है तो वह उसे एक बेहतर खिलाड़ी बनाता है। राशिद खान गुजरात की आईपीएल टीम में उपकप्तान थे और हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में राशिद को एक मैच में कप्तानी करने का मौका भी मिला था। आईपीएल 2022 का सीजन गुजरात टाइटन्स ने जीता था और टीम पहली बार आईपीएल खेल रही थी। फाइनल मैच में गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराया था। आईपीएल 2022 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More